जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर, एम4 राइफल बरामद

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था। बता दें कि इस बरामदगी अभियान को जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया था।

मौके से बरामद हुआ एम4 राइफल

एसओजी डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की टीम ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकी के शव बरामद किए। मुठभेड़ स्थल से अमेरिकी निर्मित एम4 राइफल भी बरामद हुई है। सुरक्षाबलों ने बरामद शव और हथियार को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर रही। सुरक्षा बलों के मुताबिक यह इलाका जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों का एक बड़ा ठिकाना रहा है और इस बरामदगी के बाद आसपास के जंगलों में सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन को और अधिक तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *