रवि किशन बनेंगे बजरंगी के यार, ‘मेरा यार बजरंगी’ का फर्स्ट लुक आया सामने, दिवाली पर होगी रिलीज

Mera Yaar Bajrangi: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों माइथोलॉजी का ट्रेंड चल रहा है। ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद से लगातार हनुमान जी और रामायण पर फिल्मों का एलान हो रहा है। इसी लिस्ट में अब भोजपुरी और बॉलीवुड स्टार रवि किशन की नई फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी – दोस्ती हो तो ऐसी’ भी जुड़ गई है।

रवि किशन की नई फिल्म का एलान

महावीर जैन फिल्म्स ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में रवि किशन सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं, एक तरफ उनका हाथ और दूसरी तरफ बजरंगबली की मुट्ठी दिखाई दे रही है, जो दोस्ती का प्रतीक है।

क्या होगी कहानी?

मेकर्स के मुताबिक यह सिर्फ धार्मिक फिल्म नहीं, बल्कि एक भक्त और भगवान के बीच दोस्ती की कहानी होगी। फिल्म का कॉन्सेप्ट है – अगर आज के समय में बजरंगबली खुद आपके सबसे अच्छे दोस्त बन जाएं तो क्या होगा? इसी इमोशन पर फिल्म की कहानी बुनी गई है।फिलहाल फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दीवाली 2027 में बड़ा क्लैश

फिल्म दीवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन प्रभास की ‘स्पिरिट’ और रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 2’ भी रिलीज होने की चर्चा है। ऐसे में दीवाली 2027 बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें:-ठंड में भी टंकी का पानी रहेगा नॉर्मल, अभी से कर लें ये 7 सस्ते जुगाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *