28 October 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 28 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है. इस दिन कृत्तिका नक्षत्र के व्यातीपात योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
28 October 2026 ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज दूसरों की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होने के आसार हैं। कुछ नया करने की इच्छा प्रबल रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा, पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा।
वृषभ राशि
किस्मत आज आपका साथ देगी। अचानक अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुराने विवाद को बातचीत से सुलझाने का दिन है। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी को छोटा सरप्राइज दे सकते हैं। संतान की सफलता से गर्व महसूस होगा।
मिथुन राशि
दिन सामान्य है, लेकिन लिया गया सही फैसला भविष्य में लाभ देगा। बिजनेस करने वालों को किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। निवेश में सावधानी बरतें, शेयर बाजार में जल्दबाजी से बचें। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। मेहनत ही सफलता दिलाएगी।
कर्क राशि
काम में नई उपलब्धि मिल सकती है। अटकी हुई डील फाइनल होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए अवसर है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, शांत रहकर बात रखें। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेंगे।
सिंह राशि
लीडरशिप और आत्मविश्वास से लोग प्रभावित होंगे। ऑफिस में पहचान बनेगी और मेहनत की सराहना होगी। संतान को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को मेहनत करनी होगी, पुराना पैसों का मामला सुलझ सकता है।
कन्या राशि
काम की व्यस्तता रहेगी, लेकिन प्लानिंग से अच्छा रिजल्ट मिलेगा। बड़े लक्ष्य पर फोकस रखें। सेहत और दिनचर्या का ध्यान रखें। लव लाइफ में मिठास आएगी, सिंगल लोगों को कोई खास मिल सकता है। परिवार की पुरानी समस्या बातचीत से हल होगी।
तुला राशि
सुबह थोड़ी सुस्त रहेगी, फिर दिन बेहतर होगा। परिवार की उलझनें बातचीत से सुलझेंगी। आपकी वाणी आज अहम रहेगी, सोच-समझकर बोलें। घर में मेहमान आ सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। पार्टनर के साथ छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक राशि
धैर्य और संयम से काम लें। गुस्से से बचें, शांत मन से लिया फैसला फायदेमंद होगा। किसी की मदद करने से संतुष्टि मिलेगी। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग रुके काम पूरे कराएगा। जल्दबाजी न करें।
धनु राशि
नया सीखने और बदलाव की इच्छा जागेगी। लंबी यात्रा का योग है, नए अनुभव मिलेंगे। करियर में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। छात्रों को अनुशासन रखना होगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है, कानूनी मामले में राहत मिलेगी।
मकर राशि
पैसों के मामले में सावधान रहें, खर्च कंट्रोल करें। बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम बनेगा। अपनी योजना सबको न बताएं, कुछ लोग अड़चन डाल सकते हैं। लोन के प्रयास में सफलता मिल सकती है। संतान की पढ़ाई की चिंता कम होगी।
कुंभ राशि
मन में नए और क्रिएटिव आइडिया आएंगे, जो भविष्य में सफलता देंगे। ऑफिस या बिजनेस में आपकी अलग सोच आपको अलग पहचान देगी। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की चर्चा हो सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें। मां की दी जिम्मेदारी आप अच्छे से निभाएंगे।
मीन राशि
नौकरी और करियर में नई उम्मीद जगेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। रुके हुए कामों में प्रगति होगी। टीमवर्क से बड़ा लक्ष्य हासिल होगा। कुछ लोग रुकावट डाल सकते हैं, सतर्क रहें। निजी और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाकर रखें।
इसे भी पढ़ें:-ठंड में भी टंकी का पानी रहेगा नॉर्मल, अभी से कर लें ये 7 सस्ते जुगाड़