Vastu Tips: हमारे सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में हर छोटी-बड़ी चीज को रखने का एक सही नियम बताया गया है. ऐसा माना जाता है कि घर में रखी कोई भी चीज सही दिशा और स्थान पर हो, तो न सिर्फ माहौल अच्छा बना रहता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। इसी वजह से चीजों के निर्धारण के लिए सही वास्तु का होना जरूरी है। वास्तु के अनुसार घर का कुछ सामान को सीधे जमीन पर रखना शुभ नहीं माना जाता है।
घर के मंदिर को जमीन पर रखने से बचें Vastu Tips
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए. मंदिर के लिए हमेशा चौकी या ऊंचे स्थान का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. अगर चौकी उपलब्ध न हो, तो मंदिर के नीचे साफ कपड़ा भी बिछाया जा सकता है.
यदि मंदिर का आकार बड़ा है और उसे चौकी पर रखना संभव नहीं है, तो उसके नीचे लकड़ी या पत्थर का आधार बनाया जा सकता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, मंदिर को सीधे जमीन पर रखने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता. इसी तरह शिवलिंग और शालिग्राम को भी सीधे जमीन पर रखने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसा करना वास्तु दोष से जुड़ा माना जाता है.
जमीन पर दीपक को न रखने की करें भूल
घर में आरती करते समय या (Vastu Tips) पूजा के लिए दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसे सीधे जमीन पर न रखें. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, दीपक को हमेशा किसी प्लेट, थाली या चौकी के ऊपर रखना चाहिए. इससे पूजा की व्यवस्था भी व्यवस्थित रहती है और दीपक को रखने का स्थान भी उचित माना जाता है.
कलश जमीन पर रखना है वर्जित
पूजा के दौरान कलश की स्थापना करते समय भी उसे सीधे जमीन पर रखने से बचना चाहिए. आमतौर पर कलश के नीचे चावल या गेहूं रखने की परंपरा है. इसके अलावा, कलश के नीचे थोड़ी मिट्टी या बालू रखकर भी इसकी स्थापना की जा सकती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तरह कलश स्थापित करना शुभ माना जाता है.
खाने की थाली को सीधे जमीन पर न रखें
अगर आप घर में जमीन पर बैठकर भोजन करते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि खाने की थाली को सीधे जमीन पर न रखें. धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करना अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है और इससे वास्तु दोष उत्पन्न होने की मान्यता है. इसलिए भोजन की थाली को किसी चौकी या ऊंचे स्थान पर रखकर ही भोजन करना चाहिए.
पढ़ाई की किताबें
शास्त्रों और वास्तु विज्ञान में पुस्तकों को माता सरस्वती का रूप माना गया है. इसलिए किताबों को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए. बहुत से बच्चे पढ़ते समय किताबों को सीधे फर्श पर छोड़ देते हैं, जिससे वास्तु दोष लगता है. ऐसा करने से व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है और पढ़ाई में मन नहीं लगता. किताबों को हमेशा टेबल, अलमारी या किसी कपड़े के ऊपर ही संभाल कर रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी, जानें आज का लेटेस्ट रेट्स