4 राज्यों के हाईकोर्ट को मिले 14 नए जज, देखें पूरी लिस्ट

Central government: दिल्ली हाईकोर्ट को सात नए न्यायाधीश मिले हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत से परामर्श के बाद सभी की नियुक्तियों को मंजूरी दी. दिल्ली के अलावा झारखंड और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय को क्रमशः 3 और 1 नए जज मिले हैं.

  • दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना को जज नियुक्त किया गया. वहीं, संजय शर्मा, भरत पाराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज को एडिशनल जज नियुक्त किया गया.
  • जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारी यशपाल बॉर्नी को जज नियुक्त किया गया.
  • झारखंड हाईकोर्ट में मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को जज नियुक्त किया गया.
  • कर्नाटक हाईकोर्ट में उषा रानी, केएस भरत कुमार और नेराले वी. भवानी को एडिशनल जज नियुक्त किया गया.

इसे भी पढ़ें:-ईशा मालवीय की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, एक इंटेंस लव स्टोरी की दिखी झलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *