UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. वह 21 सितंबर को मेरठ और 22 सितंबर को सहारनपुर पहुंचेंगे. इस दौरान क्षेत्रीय पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक भी करेंगे. नितिन नवीन दोनों ही जगहों पर बूथ, शक्ति केंद्र, जिला, मंडल स्तर पर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.
इसे भी पढ़ें:-यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ बढ़ी उमस, जानें अगले दिनों का हाल