डेविस कप में भारतीय खिलाड़ियों ने कोरियाई जोड़ी को दी मात

Sports: भारत और साउथ कोरिया के बीच में डेविस कप का दूसरा राउंड चल रहा है, जिसमें 18 सितंबर को सिंगल्स इवेंट के दो मुकाबले खेले गए। बता दें कि इन दोनों ही मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद 19 सितंबर को डबल्स के इवेंट में भारतीय जोड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाय़ा जिसमें उन्होंने तीन सेटों में से पहले और तीसरे सेट को अपने नाम करने के साथ मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। 

बता दें कि भारत की तरफ से श्रीराम बालाजी और डीके सुरेश की जोड़ी का सामना साउथ कोरिया की जिसुंग नाम और उइसुंग पार्क की जोड़ी से हुआ जिसमें भारतीय जोड़ी ने पहले सेट को 6-3 के अंतर से अपने नाम किया था, तो वहीं दूसरे सेट में उनको 6-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि तीसरे सेट को भारतीय जोड़ी ने 6-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। डेविस कप के मैचों का भारत में सीधा प्रसारण  VETO OTT  पर किया जा रहा है।

18 सितंबर को खेले गए दोनों मुकाबलों में साउथ कोरिया की टीम ने जीत हासिल करने के साथ इस राउंड में 2-0 की बढ़त बना ली है, ऐसे में भारतीय टीम के सामने अब करो या मरो की स्थिति है। डबल्स के मैच होने के बाद फिर चौथा मुकाबला खेला जाएगा जो सिंगल्स इवेंट का होगा, लेकिन यदि भारतीय टीम डबल्स मैच में हार का सामना करती है तो भारतीय टीम  अंतिम-8  में अपनी जगह नहीं बना पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *