यूपी पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, जानें आखिरी तारीख और योग्यता

UP Post Matric Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए काम की खबर है. पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत कक्षा 11वीं 12वीं से लेकर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा और दूसरे प्रोग्राम में पढ़ने वाले एलिजिबल छात्र आवेदन कर सकते हैं. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है. आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

पोस्ट मैट्रिक इंटर स्कॉलरशिप के लिए 10वीं पास करके 11वीं या 12वीं में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं. वहीं 12वीं के बाद ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा या दूसरे प्रोग्राम में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स दशमोत्तर स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबल होंगे. इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र का संस्थान यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए.

इस योजना के तहत जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग के एलिजिबल छात्रों को छात्रवृत्ति और फीस भरने का लाभ दिया जाता है. वहीं दूसरे राज्यों में पढ़ाई कर रहे उत्तर प्रदेश के मूल निवासी छात्रों के लिए भी पोस्ट मैट्रिक आउटसाइड स्टेट कैटेगरी का ऑप्शन है. 

कितनी होनी चाहिए परिवार की आय?

पात्रता मानदंडों के अनुसार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए जनरल] ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये तक होनी चाहिए. एससी और एसटी वर्ग के लिए यह सीमा 2.50 लाख रुपये तक बताई गई है. छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र भी जरूरी डॉक्यूमेंट में शामिल है. 

ऐसे भरें यूपी स्कॉलरशिप का फाॅर्म 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाएं. 
  • अब यहां पहले ओटीआर पूरा करें. 
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार फ्रेश या रिन्यूअल ऑप्शन सेलेक्ट करके रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें. 
  • वहीं छात्र लास्ट में आवेदन के बाद पोर्टल के स्टेटस सेक्शन में अपने फाॅर्म की स्थिति देख सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें:-मध्य प्रदेश में नाले के तेज बहाव में बही कार, 8 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *