शनिवार को कर लें ये 10 आसान काम, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Shani Dev remedies: हिंदू धर्म में शनि देव को कर्मों का फल देने वाला और न्याय का देवता कहा जाता है. शनि देव का नाम सुनते ही कई लोग घबरा जाते हैं, लेकिन हकीकत में शनि देव बुरे कर्म करने वालों को ही सजा देते हैं और नेक काम करने वालों को रंक से राजा बना देते हैं. अगर आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष चल रहा है, तो शनिवार को किए जाने वाले कुछ खास उपाय आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं. आइए जानते हैं उन अचूक उपायों के बारे में.

ये 10 आसान काम

1. शनिवार के दिन काला नमक या काला सुरमा लेकर किसी सुनसान स्थान पर दबा दें.

2. मंदिर में उड़द, काली मिर्च, चना या चंदन का दान करें.

3. बांसुरी में गुड़ भरकर उसे एकांत स्थान पर दबा आएं.

4. शनिवार के दिन 12 बादाम लेकर काले कपड़े में बांधकर घर की दक्षिण दिशा में रख दें, इससे शनि का अशुभ प्रभाव कम होगा.

5. शनि को मजबूत करने के लिए शनिवार के दिन व्रत रखें.

6. काम में सफलता के लिए कोई भी नया काम शुरू करने से पहले घर में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखें.

7. लगातार 12 शनिवार मछलियों को दाना खिलाएं, इससे कुंडली में अशुभ शनि ठीक होने लगता है.

8. शनिवार के दिन नारियल को बहते पानी में प्रवाहित करें. यह उपाय कम से कम 7 या 12 शनिवार तक करें.

9. शनिवार को रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते या कौए को खिलाएं.

10. कुंडली में शनि का नकारात्मक प्रभाव हो तो शनिवार से शुरू कर 43 दिन तक रोज नंगे पैर मंदिर जाएं और हाथ जोड़कर प्रार्थना करें.

इसे भी पढ़ें:-कंधे व पीठ की जकड़न से हैं परेशान, रोजाना करें ये योगासन, जल्द मिलेगा राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *