LPG Price Today: LPG सिलेंडर के रेट में मामूली सा बदलाव भी घर के पूरे बजट को हिला देता है। खासकर त्योहार के समय और बढ़ती महंगाई में लोग सबसे पहले गैस के दाम पर नजर रखते हैं। ऐसे में यदि आप आज 6 अक्टूबर को सिलेंडर बुक करवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें। अलग-अलग जगहों पर LPG की कीमत अलग होती है, इसलिए एक जगह का रेट दूसरी जगह मान्य नहीं होता। घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और कारोबार में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी पता होना जरूरी है।
| शहर | घरेलू LPG सिलेंडर का रेट |
| दिल्ली | 942 रुपये प्रति 14 किलोग्राम |
| मुंबई | 941.50 रुपये प्रति 14 किलोग्राम |
| कोलकाता | 968 रुपये प्रति 14 किलोग्राम |
| बेंगलुरु | 944.50 रुपये प्रति 14 किलोग्राम |
| हैदराबाद | 994 रुपये प्रति 14 किलोग्राम |
| चेन्नई | 957.50 रुपये प्रति 14 किलोग्राम |
| कटक | 968 रुपये प्रति 14 किलोग्राम |
| कोयंबटूर | 959 रुपये प्रति 14 किलोग्राम |
| रांची | 1,010.50 रुपये प्रति 14 किलोग्राम |
कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा
घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलने के बावजूद कमर्शियल LPG इस्तेमाल करने वालों की लागत बढ़ गई है. होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारी प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1 अक्टूबर से बढ़ाई गई है. दिल्ली में अब 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये हो गई है. मुंबई में यह 2,763.50 रुपये, कोलकाता में 2,946.50 रुपये और चेन्नई में 2,978.50 रुपये का है. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा हुआ है. मुंबई में करीब 63 रुपये और पटना में 71.50 रुपये तक की बढ़ोतरी रिपोर्ट की गई है.
| शहर | कमर्शियल LPG सिलेंडर का रेट |
| दिल्ली | 2,810 रुपये प्रति 19 किलोग्राम |
| मुंबई | 2,763.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम |
| कोलकाता | 2,946.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम |
| बेंगलुरु | 2,893.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम |
| हैदराबाद | 3,058.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम |
| चेन्नई | 2,978.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम |
| कटक | 2,947.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम |
| कोयंबटूर | 3,002.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम |
| रांची | 2,988 रुपये प्रति 19 किलोग्राम |
इसे भी पढ़ें:-लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी आग, दो मजदूर झुलसे, मची अफरा-तफरी