आज 14KG और 19KG सिलेंडर का क्या है भाव? फटाफट चेक करें लिस्ट

LPG Price Today: LPG सिलेंडर के रेट में मामूली सा बदलाव भी घर के पूरे बजट को हिला देता है। खासकर त्योहार के समय और बढ़ती महंगाई में लोग सबसे पहले गैस के दाम पर नजर रखते हैं। ऐसे में यदि आप आज 6 अक्टूबर को सिलेंडर बुक करवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें। अलग-अलग जगहों पर LPG की कीमत अलग होती है, इसलिए एक जगह का रेट दूसरी जगह मान्य नहीं होता। घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और कारोबार में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी पता होना जरूरी है।

शहरघरेलू LPG सिलेंडर का रेट
दिल्ली942 रुपये प्रति 14 किलोग्राम
मुंबई941.50 रुपये प्रति 14 किलोग्राम
कोलकाता968 रुपये प्रति 14 किलोग्राम
बेंगलुरु944.50 रुपये प्रति 14 किलोग्राम
हैदराबाद994 रुपये प्रति 14 किलोग्राम
चेन्नई957.50 रुपये प्रति 14 किलोग्राम
कटक968 रुपये प्रति 14 किलोग्राम
कोयंबटूर959 रुपये प्रति 14 किलोग्राम
रांची1,010.50 रुपये प्रति 14 किलोग्राम

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलने के बावजूद कमर्शियल LPG इस्तेमाल करने वालों की लागत बढ़ गई है. होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारी प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1 अक्टूबर से बढ़ाई गई है. दिल्ली में अब 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये हो गई है. मुंबई में यह 2,763.50 रुपये, कोलकाता में 2,946.50 रुपये और चेन्नई में 2,978.50 रुपये का है. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा हुआ है. मुंबई में करीब 63 रुपये और पटना में 71.50 रुपये तक की बढ़ोतरी रिपोर्ट की गई है.

शहरकमर्शियल LPG सिलेंडर का रेट
दिल्ली2,810 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई2,763.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
कोलकाता2,946.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु2,893.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
हैदराबाद3,058.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
चेन्नई2,978.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
कटक2,947.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
कोयंबटूर3,002.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम
रांची2,988 रुपये प्रति 19 किलोग्राम

इसे भी पढ़ें:-लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी आग, दो मजदूर झुलसे, मची अफरा-तफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *