नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बेबाकी से कहते थे अपनी बात

New Delhi: अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। नाना पाटेकर को आज गुरुवार की सुबह 5:20 बजे कार्डियक अरेस्ट आया। 45 मिनट तक सीपीआर देने के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

दिग्गज अभिनेता के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई नेताओं ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्हें उनके बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था, वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे।

पीएम मोदी ने लिखा कि हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *