Aaj Ka Rashifal: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, होगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

11 October 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 11 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है. इस दिन चित्रा नक्षत्र के वैधृति योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

11 October 2026 ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि / ARIES

आज का दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है. लंबे समय से रुकी हुई भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. कारोबार में आप कुछ बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ आपकी जेब पर दिखेगा. आज ऑफिस या बिजनेस में किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति से मीटिंग हो सकती है, इस मौके को हाथ से न जाने दें. बेरोजगार युवाओं को आज मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है.

वृषभ राशि / TAURUS

आज माता-पिता के आशीर्वाद और मदद से आपका कोई बड़ा अटका हुआ काम पूरा होगा. सेहत के मामले में आज थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है, खान-पान का ध्यान रखें. किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, नहीं तो पैसा फंस सकता है. आज आपकी मेहनत की तारीफ दूर-दूर तक होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होने से घर के सारे काम आसानी से पूरे होंगे.

मिथुन राशि / GEMINI

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा है. सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आपकी रचनात्मक सोच और टैलेंट की ऑफिस में जमकर तारीफ होगी. आपको बड़े लेवल का प्रोजेक्ट मिल सकता है. पैसों के मामले में दिन अच्छा है, सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे. छात्रों को आज पढ़ाई में एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन टीचर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा.

कर्क राशि / CANCER

कर्क राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है. आपकी कारोबारी गतिविधियां एकदम स्मूथ चलेंगी, क्लाइंट्स आपसे खुश रहेंगे. वैवाहिक जीवन में प्यार और खुशहाली बनी रहेगी, बच्चे भी खुश रहेंगे. आप आज किसी गरीब या जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे समाज में आपका नाम होगा. व्यापार में नए लोगों से जुड़ना भविष्य में बहुत फायदेमंद रहेगा.

सिंह राशि / LEO

सिंह राशि वालों को आज संतान से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आपके नए आइडियाज से ऑफिस के लोग प्रभावित होंगे. मनचाहा काम पूरा होने से दिन भर मन प्रसन्न रहेगा. बॉस या अधिकारी से बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें, वरना काम अटक सकता है. बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें.

कन्या राशि / VIRGO

कन्या राशि वालों का कहीं फंसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा आज वापस आ सकता है. सारे अधूरे काम आज चुटकियों में पूरे होंगे. परिवार का पूरा साथ मिलेगा. आप आज सामाजिक कामों में सबसे आगे रहेंगे. असहाय लोगों की मदद करने से दिल को सुकून मिलेगा. बिजनेस में प्लानिंग के साथ काम करने से डबल मुनाफा होगा. यात्रा का योग भी बन रहा है.

तुला राशि / LIBRA

तुला राशि वालों की आज किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और मन खुश हो जाएगा. आज आप जीवन का कोई बड़ा फैसला लेने में सफल रहेंगे. किस्मत आपका साथ देगी और कोई शुभ समाचार मिलेगा. आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे. पति-पत्नी के बीच चल रही छोटी-मोटी अनबन आज बातचीत से खत्म हो जाएगी.

वृश्चिक राशि / SCORPIO

वृश्चिक राशि वाले आज अपने करियर और भविष्य को लेकर सीरियस प्लानिंग करेंगे. परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे. ऑफिस में कलीग्स की मदद से आपका काम टाइम से पहले पूरा हो जाएगा. आज आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग हैं. संतान की बड़ी सफलता से घर में जश्न का माहौल रहेगा. सेहत एकदम फिट रहेगी और आप दोगुनी एनर्जी से काम करेंगे.

धनु राशि / SAGITTARIUS

धनु राशि वालों के लिए रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे. आज आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना है, तभी अच्छा रिजल्ट मिलेगा. किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर आएगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज जीत मिल सकती है. पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी और खुद को फ्रेश महसूस करेंगे.

मकर राशि / CAPRICORN

मकर राशि के सभी रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं. बच्चों के किसी फैसले से आप थोड़े नाराज हो सकते हैं, लेकिन गुस्से की जगह प्यार से समझाएं. स्टूडेंट्स को आज टीचर्स से स्पेशल टिप्स मिलेंगे, जो एग्जाम में काम आएंगे. पैसा कहीं इन्वेस्ट करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा.

कुंभ राशि / AQUARIUS

कुंभ राशि वाले अपनी बुद्धिमानी और चतुराई से हर मुश्किल काम को आसान बना लेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम टाइम पर खत्म होगा. आपका मन आज कला, संगीत और अभिनय की तरफ ज्यादा रहेगा और किसी बड़े प्लेटफॉर्म से ऑफर आ सकता है. किसी की मदद करने से समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी. नौकरी का नया ऑफर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा.

मीन राशि / PISCES

मीन राशि वाले आज भविष्य की कोई बड़ी प्लानिंग करेंगे. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. आपके अच्छे व्यवहार और मीठी बोली से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको बड़ा फायदा होगा. आज धन लाभ के प्रबल योग हैं, जिससे आप अपनी पसंद की चीजें खरीद पाएंगे. सेहत से जुड़ी पुरानी समस्या आज खत्म हो जाएगी.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

इसे भी पढ़ें:-इस बार नवरात्रि 9 या 10 कितने दिनों की रहेगी? जानें किस दिन होगी कौनसी देवी की पूजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *