इस बार नवरात्रि 9 या 10 कितने दिनों की रहेगी? जानें किस दिन होगी कौनसी देवी की पूजा

Shardiya Navratri 2026: इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है। 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। इस बार तिथि बढ़ने से नवरात्रि 10 दिन की रहेगी। समापन 20 अक्टूबर को विजयदशमी और दुर्गा विसर्जन के साथ होगा।

शारदीय नवरात्रि 2026 घटस्थापना मुहूर्त

पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 10 अक्टूबर रात 9:19 बजे से शुरू होकर 11 अक्टूबर रात 9:30 बजे तक रहेगी।

शुभ मुहूर्त: 11 अक्टूबर सुबह 6:31 से सुबह 10:27 बजे तकअभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:01 से दोपहर 12:49 बजे तक

ये दोनों मुहूर्त कलश स्थापना के लिए अति उत्तम हैं।

कब न करें घटस्थापना?

10 अक्टूबर रात 9:42 से 11 अक्टूबर रात 10:32 तक चित्रा नक्षत्र और 10 अक्टूबर रात 10:02 से 11 अक्टूबर रात 9:05 तक वैधृति योग रहेगा। इस दौरान घटस्थापना से बचें।

नवरात्रि 2026: देवी पूजा का कैलेंडर

  • 11 अक्टूबर 2026- पहला दिन- मां शैलपुत्री पूजा
  • 12 अक्टूबर 2026- दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 13 अक्टूबर 2026- तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
  • 14 अक्टूबर 2026- चौथा दिन- मां कूष्मांडा पूजा
  • 15 अक्टूबर 2026- पांचवां दिन- मां स्कंदमाता पूजा
  • 16 अक्टूबर 2026- छठा दिन- मां कात्यायनी पूजा
  • 17 अक्टूबर 2026- सातवां दिन- मां कालरात्रि पूजा
  • 18 अक्टूबर 2026- आठवां दिन-मां महागौरी पूजा (दुर्गा अष्टमी)
  • 19 अक्टूबर 2026- नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री पूजा (महानवमी)
  • 20 अक्टूबर 2026- दसवां दिन- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन,  नवमी हवन, मां सिद्धिदात्री पूजा / महानवमी (नौवां दिन), विजयादशमी (दशहरा)

दुर्गोत्सव षष्ठी से दशमी तक

  • 16 अक्टूबर: षष्ठी पूजा, बिल्व निमंत्रण, कल्पारंभ
  • 17 अक्टूबर: सप्तमी – नवपत्रिका पूजा
  • 19 अक्टूबर: अष्टमी – कुमारी पूजा, संधि पूजा
  • 20 अक्टूबर: नवमी – दुर्गा बलिदान
  • 21 अक्टूबर: विजयदशमी – दुर्गा विसर्जन, सिंदूर उत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *