सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu and Kashmir: भारत में पाकिस्‍तान की ओर से अशांति फैलाने का हर संभव प्रयास किया जाता है, लेकिन सेना के जवान उनके नापाक मंसूबो पर हर बार पानी फेर देती है, ऐसे में ही एक बार फिर सीमा रेखा (LoC) के जरिये कुछ आतंकवादियों ने भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सीमा की सुरक्षा बलों ने उन्हें ढेर कर दिया। 

बता दें कि  जवानो को LoC पर जब हलचल महसूस हुई तो वे सतर्क हो गए, इसके बाद आतंकवादियों की तरफ से फायरिंग की जाने लगी तो आर्मी के जवानों ने भी उसका मुंहतोड़ जवाब दिया, इस दौरान एनकाउंटर में 2 आतंकवादी मारे गए, जबकि कुछ डर के भाग खड़े हुए, बॉर्डर इलाके को सेनिटाइज करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

मारे गए दो टेररिस्‍ट

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, बताया जा रहा है कि सतर्क जवानों और आतंकवादियों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी हुई, जिसमें दो टेररिस्‍ट मारे गए हैं, घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो अभी जारी है। केरन सेक्टर नियंत्रण रेखा के पास स्थित है और यहां से घुसपैठ की कोशिशों को रोकने के लिए सेना के जवान लगातार सतर्क रहते हैं, सेना की सतर्कता के कारण आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश सफल नहीं हो सकी।

500 आतंकवादी घुसपैठ के लिए तैयार

इससे पहले तकरीबन 500 आतंकवादियों के पाकिस्‍तान वाले हिस्‍से में मौजूद लॉन्‍चपैड पर घुसपैठ के लिए तैयार बैठे होने की खुफिया जानकारी मिली थी, भारतीय सुरक्षा बलों को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की साजिश इन आतंकियों को सर्दी शुरू होने से पहले भारत में घुसाना है, ताकि आतंकियों को बर्फबारी के दौरान ज्यादा कठिनाइयां न हों और वे आसानी से अपने मंसूबों को अंजाम दे सकें, हालांकि, आतंकवादियों के लिए घुसपैठ करना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि भारतीय सुरक्षा बल सीमा पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं, भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में करीब 500 आतंकवादी लॉन्चपैड्स पर घुसपैठ का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *