दीपावली-छठ पर बड़ी राहत, रेलवे ने बढ़ाई 4 स्पेशल ट्रेनों की अवधि

Special Train: दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूर्वांचल से बिहार और बंगाल जाने वाली 4 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। खास बात ये है कि इन सभी ट्रेनों का ठहराव बाराबंकी जंक्शन पर होगा, जिससे जिले के यात्रियों को भी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त AC थ्री इकोनॉमी कोच भी लगाए हैं।

अमृतसर-बरौनी स्पेशल: 29 नवंबर तक 9 अतिरिक्त फेरे

    ट्रेन संख्या 04668/04667 अमृतसर-बरौनी स्पेशल को 29 नवंबर तक बढ़ाया गया है।
    रूट: बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बाराबंकी, गोंडा, वाराणसी, छपरा, हाजीपुर होते हुए बरौनी।
    बाराबंकी टाइमिंग: सुबह 11:30 बजे।

    अमृतसर-कोलकाता स्पेशल: 25 नवंबर तक 8 फेरे

    ट्रेन संख्या 04624/04623 का संचालन 25 नवंबर तक चलेगा।
    रूट: गोंडा, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी होते हुए कोलकाता।
    बाराबंकी टाइमिंग: दोपहर 12:30 बजे। बंगाल जाने वालों के लिए बड़ी सुविधा।

    नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल: हर हफ्ते चलेगी

    ट्रेन संख्या 01207/01208 का संचालन 21 अक्टूबर से शुरू है।
    शेड्यूल: हर बुधवार नागपुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 8:16 बजे बाराबंकी पहुंचेगी। वापसी में शुक्रवार को दोपहर 3:10 बजे बाराबंकी आएगी।
    लाभ: नागपुर, भोपाल, कानपुर, गोरखपुर रूट के यात्रियों को फायदा।

    शकूरबस्ती-दिल्ली-मानसी स्पेशल: 8 फेरे5 से 14 नवंबर के बीच 8 फेरे लगाएगी।

    बाराबंकी टाइमिंग: सुबह 9:55 बजे। बिहार जाने वालों को एक और विकल्प।बाराबंकी जंक्शन से रोज 140 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं और 8 हजार यात्री सफर करते हैं। त्योहारों पर बिहार-बंगाल रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है। स्टेशन अधीक्षक एके रायजादा के मुताबिक, अतिरिक्त फेरों से यात्रियों को राहत मिलेगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *