दिवाली से पहले LPG सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिल्ली से पटना तक जानें आज का लेटेस्ट रेट

LPG Cylinder Price Today: दिवाली आते ही घरों में पकवान और मिठाई की दुकानों, होटल-रेस्तरां में गैस की डिमांड बढ़ जाती है। अगर आप भी त्योहार से पहले सिलेंडर बुक करने वाले हैं तो एक बार अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।29 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 939.50 रुपये है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,810 रुपये में मिल रहा है। शहर के हिसाब से दामों में थोड़ा अंतर है।

शहरवार चेक करें कीमत

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली939.50 रुपये2,810.00 रुपये
नोएडा939.50 रुपये2,747.50 रुपये
मुंबई941.50 रुपये2,764.50 रुपये
कोलकाता968.00 रुपये2,954.00 रुपये
पटना1,031.50 रुपये3,100.50 रुपये
बेंगलुरु944.50 रुपये2,764.00 रुपये
नरसिंहपुर969.50 रुपये3,063.50 रुपये
सिंगरौली972.50 रुपये3,064.00 रुपये
अलीगढ़960.00 रुपये2,835.00 रुपये

दिवाली पर क्यों बढ़ती है कमर्शियल गैस की डिमांड?

त्योहार पर मिठाई की दुकान, बेकरी और होटलों में काम कई गुना बढ़ जाता है। ज्यादा पकवान बनाने के लिए कमर्शियल गैस ज्यादा लगती है। जानकारी के मुताबिक अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा हुआ था। दिवाली पर फिर दाम बढ़ेंगे या नहीं, ये तेल कंपनियों के फैसले पर निर्भर करेगा।

घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम अलग क्यों?

घरेलू सिलेंडर पर सरकार की नीति और सब्सिडी का असर रहता है, इसलिए आम लोगों को राहत मिलती है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर का रेट तेल कंपनियां लागत के हिसाब से तय करती हैं।कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल-रेस्तरां और हलवाइयों की लागत बढ़ती है, जिसका असर खाने-पीने की चीजों के दाम पर पड़ सकता है। जबकि घरेलू सिलेंडर का दाम स्थिर रहने से घर के बजट पर सीधा बोझ नहीं पड़ता।

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की कीमतों में आई बढ़ोतरी, चांदी के दाम स्थिर, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *