दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Delhi university recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन नंबर R&P/325/2026 जारी किया है. ये सभी एडिशनल पोस्ट हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाकर 19 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार आखिरी तारीख रोजगार समाचार में प्रकाशन के 2 हफ्ते तक भी मान्य रहेगी.

योग्यता क्या चाहिए?

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री
  • 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस (जूनियर असिस्टेंट के तौर पर)
  • टाइपिंग स्पीड: अंग्रेजी में 35 WPM और हिंदी में 30 WPM
  • कंप्यूटर की बेसिक जानकारी

आयु सीमा

उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए. SC/ST/OBC/PwBD और Ex-Servicemen को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

आवेदन फीस

  • जनरल: 1000 रुपये
  • OBC/EWS/महिला: 800 रुपये
  • SC/ST/PwBD: 600 रुपये

सिलेक्शन प्रोसेस

  • Prelims Exam: MCQ टाइप – शॉर्टलिस्टिंग के लिए
  • Mains Exam: डिस्क्रिप्टिव पेपर
  • Skill Test: कंप्यूटर ज्ञान, ऑफिस प्रोसीजर, नोटिंग-ड्राफ्टिंग और टाइपिंग टेस्ट
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं. 
  • इसके बाद वर्क विद डीयू सेक्शन खोलें और 29 अक्टूबर 2026 का विज्ञापन देखें
  • इस विज्ञापन के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से दिया ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक खोलें. 
  • अब जरूरी रजिस्ट्रेशन पूरा करें या एप्लीकेशन सुविधा से साइन इन करें. 
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गई पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • वहां कैटेगरी और रिजर्वेशन डिटेल्स भरें. 
  • अब एप्लीकेशन पोर्टल पर दिए गए फॉर्मेट में जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • इसके बाद लागू एप्लीकेशन फीस जमा करें, लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर चेक करके फाइनल सबमिट कर दें.

इसे भी पढ़ें:-11 हजार वोल्ट की लाइन के जद में आए मजदूर, आठ की मौत, तीन गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *