Rajasthan: राजस्थान से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई हैं, यहां झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की जद में आने से आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, छापोली गांव में कदम कुंड की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क बनाने का काम चल रहा था. इसी दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई, मशीन में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे मजदूर इसकी जद में आ गए।
हादसा के बाद वहां चीख-पुकार मच गई. करंट लगने से आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को तत्काल अस्पताल ले गाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है, घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं।