How to Protect Your Lungs: देश के कई शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. हवा में मौजूद धूल, धुआं और सूक्ष्म प्रदूषक कण सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर फेफड़ों को प्रभावित कर रहे हैं. जिससे खांसी, जलन, सांस लेने और अन्य समस्या पैदा कर रहे हैं.
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग और अस्थमा के मरीजों को सबसे ज्यादा खतरा है. ऐसे में सिर्फ मास्क लगाना काफी नहीं, डाइट भी फेफड़ों को बचाने में मदद करती है. एंटीऑक्सीडेंट वाले फूड्स ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं.
फेफड़ों के लिए 5 बेस्ट फूड्स
1. आंवला: विटामिन C का सुपरफूड है, इम्युनिटी बढ़ाता है और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है. रोज 1 आंवला खा सकते हैं.
2. अदरक: इसमें जिंजरॉल होता है जो सूजन कम करता है. अदरक वाली चाय, सूप में लें.
3. हल्दी: करक्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी है. दूध या सब्जी में सीमित मात्रा में रोज लें.
4. हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, ब्रोकली में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो फेफड़ों की क्षमता बनाए रखते हैं.
5. खट्टे फल: संतरा, मौसमी, नींबू में विटामिन C है जो फेफड़ों को डिटॉक्स करने में मदद करता है.
प्रदूषण से बचने के 7 जरूरी उपाय
- घर से निकलने से पहले AQI जरूर चेक करें.
- बाहर जाना पड़े तो N95 मास्क ही पहनें.
- सुबह जब धुंध ज्यादा हो, मॉर्निंग वॉक अवॉयड करें.
- घर में एयर प्यूरीफायर यूज करें, धूल न जमने दें.खूब पानी पिएं.
- स्मोकिंग बिल्कुल न करें.
- लगातार खांसी, सांस फूलना हो तो डॉक्टर को दिखाएं, लापरवाही न करें.
इसे भी पढ़ें:-‘रामराज्य मतलब कोई भेदभाव-तुष्टिकरण नहीं’, हर वर्ग को सुरक्षा-सम्मान, बीसलपुर में बोले सीएम योगी