सीटेट 2026 की सिटी स्लिप जारी, 12-13 दिसंबर को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

CTET City Intimation Slip 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2026 के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है. बोर्ड ने 27 नवंबर को परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) जारी कर दी है. जिन अभ्यर्थियों ने CTET 2026 के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवंटित परीक्षा शहर देख सकते हैं.

12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा

CTET 2026 दिसंबर सत्र की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. सिटी स्लिप में सिर्फ आवंटित शहर की जानकारी दी गई है. ध्यान रहे कि यह एडमिट कार्ड नहीं हैबोर्ड ने साफ किया है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होगा. परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे, जो परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा.

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं

होमपेज पर ‘CTET City Intimation Slip 2026’ लिंक पर क्लिक करें

अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें

सबमिट करते ही आपके सामने परीक्षा शहर की जानकारी आ जाएगी

इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सिटी स्लिप में दर्ज शहर की जानकारी को ध्यान से जांच लें

यात्रा और ठहरने की योजना अभी से बना लें

एडमिट कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें

किसी भी फर्जी वेबसाइट या लिंक से बचें

इसे भी पढ़ें:-मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 1 गंभीर