Cockroach Home Remedies: घर कितना भी साफ क्यों न हो, किचन, सिंक, बाथरूम और अंधेरे कोनों में कॉकरोच आ ही जाते हैं. महंगे स्प्रे से भी ये पूरी तरह नहीं जाते. लेकिन आपकी किचन में ही ऐसी 4 चीजें हैं, जिनसे आप बिना केमिकल के कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं.
1. बेकिंग सोडा और चीनी का जादुई मिश्रण
बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर उन जगहों पर रख दें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं. चीनी की मिठास कॉकरोच को खींचती है और बेकिंग सोडा अपना काम करता है.
2. लौंग की तेज गंध से भागेंगे कॉकरोच
लौंग सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, इसकी तेज गंध कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं. कुछ लौंग किचन के कोनों, अलमारी और सिंक के आसपास रख दें. कुछ ही दिनों में कॉकरोच दिखना कम हो जाएंगे.
3. तेजपत्ता है सबसे आसान उपाय
तेजपत्ते की गंध भी कॉकरोच को दूर भगाती है. कुछ तेजपत्ते पानी में भिगोकर रख दें, फिर उस पानी को किचन के कोनों और कॉकरोच वाली जगहों पर छिड़क दें. चाहें तो सूखे तेजपत्ते भी कोनों में रख सकते हैं.
4. विनेगर वाला स्प्रे
थोड़ा पानी गर्म करें और उसमें विनेगर (सिरका) मिलाकर घोल बना लें. इसे स्प्रे बोतल में भरकर उन जगहों पर छिड़कें जहां कॉकरोच नजर आते हैं. इसकी तेज स्मेल से कॉकरोच भाग जाते हैं और किचन भी साफ रहती है.
इसे भी पढ़ें:-सीटेट 2026 की सिटी स्लिप जारी, 12-13 दिसंबर को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड