World Population Day 2023: विश्व जनसंख्या दिवस आज, जानें इस वर्ष की थीम और कैसे हुई इसकी शुरुआत

World Population Day 2023: हर साल पूरी दुनिया में आज के दिन यानी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन जनसंख्या के वैश्विक मुद्दों मसलन बढ़ती आबादी पर्यावरण को कैसे प्रभावित कर रही है इस पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। आपको बता दें कि इस समय बढ़ती हुई जनसंख्‍या दुनिया भर कि लिए चितां का विषय बन गई है। इस समय दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भारत बन चुका है, जबकि चीन खिसक कर दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है।

इसके साथ ही लोगों में जनसंख्या मुद्दों के समाधान और आगे इससे कैसे लड़ा लड़ा जाए आदि के बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है।  स्कूल-कॉलेजों व अन्य जगहों पर जनसंख्या के मुद्दों को लेकर भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता

कैसे हुई इसे मनाने की शुरुआत?

बता दें कि हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने आम सभा में 11 जुलाई 1989 को मनाने का फैसला लिया था। 1987 तक दुनिया की जनसंख्या पांच अरब के करीब पहुंच चुकी थी, जिसे लेकर देशों को चिंता होने लगी। इसलिए जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए नागरिकों को जागरूक करने का फैसला लेते हुए संयुक्त राष्ट्र ने विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का ऐलान किया।

 

विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम

विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम ‘लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना। दुनिया की अनंत संभावनाओं को अनलॉक करने के लिए महिलाओं और लड़कियों की आवाज को ऊपर उठाना है’ (Unleashing The Power Of Gender Equality: Uplifting the Voices Of Women and Girls To Unlock our World’s Infinite Possibilities.)

कैसे मनाते हैं विश्व जनसंख्या दिवस?

पूरी दुनिया में जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए परिवार नियोजन के मुद्दे पर बातचीत की जाती है। जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन, हम दो हमारे दो आदि विषय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *