08 July 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 08 जुलाई को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तिथि अष्टमी और बुधवार दिन है. इस दिन रेवती नक्षत्र के अतिगण्ड योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
08 July 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और सफलता दिलाने वाला रहेगा. आय में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा. जरूरतमंद लोगों की मदद करने की भावना भी बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना होगी. जमीन, मकान या संपत्ति से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. प्रेम जीवन में साथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा. शाम तक कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और लाभदायक रहेगा. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी. साहित्य, कला, लेखन या रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. हालांकि किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें. दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. व्यापारियों को नई योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूरी बनाए रखें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो फिलहाल निर्णय टालना बेहतर रहेगा. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी मिलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा. परिवार का सहयोग मिलने से कई काम समय पर पूरे होंगे. कार्यस्थल पर कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ाएगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि थकान या मौसमी परेशानी हो सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी भी काम में धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा. परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम तय हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं. वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है. विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े लोगों को नई उपलब्धि हासिल हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. आय और लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. पहले से बनाई गई योजनाओं का अच्छा परिणाम मिलेगा. रुकी हुई कोई डील पूरी होने से नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है. नौकरीपेशा वाले लोगों को बेहतर अवसर मिलने की संभावना है. व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ होगा. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. हालांकि किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी बरतें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति और सफलता का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. व्यापार करने वालों को लाभ बढ़ाने के लिए नई रणनीति अपनानी चाहिए. शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलने से कई काम आसान हो जाएंगे.
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज हर काम सोच-समझकर करना होगा. व्यापारियों को प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है. नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है, जो भविष्य में लाभ देगा. नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं. किसी प्रिय व्यक्ति से अच्छी खबर मिलने की संभावना है. प्रेम संबंधों में कुछ निराशा महसूस हो सकती है, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा. वहीं विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ मिलने के योग हैं.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक सुख और करियर दोनों के लिहाज से अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के संकेत मिल सकते हैं. व्यापार में भी अच्छा लाभ होने की संभावना है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. किसी छोटी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है. दिनभर की व्यस्तता के कारण शाम तक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए भी समय निकालें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और कारोबार में प्रगति लेकर आएगा. लंबे समय से मन में चल रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलने से लाभ मिलेगा. व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. हालांकि खान-पान में लापरवाही से पेट संबंधी समस्या हो सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार करने वालों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नियमित दिनचर्या और संतुलित भोजन का ध्यान रखना लाभदायक रहेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-हमेशा के लिए किचन से गायब हो जाएंगे कॉकरोच, आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खा