13 March 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 13 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन मूल पूर्वाषाढ़ा और व्यातीपात योग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
13 March 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए दिन खर्चों से भरा रह सकता है. इसलिए आपको अपनी आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत होगी. मन में कुछ उलझनें और असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थितियां संभल जाएंगी. कार्यक्षेत्र में आपको सतर्क रहकर काम करना होगा और किसी भी प्रकार के धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी होगी. करियर और कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी रहेगा. संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. सेहत के मामले में लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक साबित हो सकता है. व्यापार में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं और अचानक धन लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं. कई जगहों से अप्रत्याशित लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. अगर आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना भी बन रही है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे. पारिवारिक जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा. परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. ससुराल पक्ष से भी सहयोग और लाभ मिलने के संकेत हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य और सकारात्मक रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं. हालांकि कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में संयम रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें. शाम के समय परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम जीवन में भी आज भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक तनाव थोड़े समय के लिए परेशान कर सकता है, लेकिन सेहत सामान्य रहेगी. खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. घर और कार्यस्थल दोनों जगह मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है. नौकरी में सहकर्मियों के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें, क्योंकि किसी से धोखा मिलने की आशंका हो सकती है. आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि आप मनोरंजन और शौक की चीजों पर अधिक खर्च कर सकते हैं. शाम के समय परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे मन हल्का होगा. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें. आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना ही बेहतर रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा. आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे कई कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे. भाग्य का साथ मिलने से विरोधियों पर विजय पाने में सफलता मिल सकती है. नई योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है. तकनीकी या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज विशेष फायदा हो सकता है. अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. हालांकि दिन के अंत में किसी विवाद या बहस में पड़ने से बचें. स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रह सकता है. कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थितियां बेहतर हो जाएंगी. आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलने की संभावना है. घर में किसी आयोजन या कार्यक्रम के कारण आप व्यस्त रह सकते हैं. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है और व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द या सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा और लाभदायक रहेगा. आय में वृद्धि के संकेत हैं और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है. हालांकि खर्चों और भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा. आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. स्वास्थ्य के मामले में जोखिम लेने से बचें. पिता के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे. किसी भी अनावश्यक विवाद में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा. शाम के समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में भी लाभ बढ़ने की संभावना है. पहले किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि अधिक उत्साह में कोई जोखिम भरा काम करने से बचें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए दिन योजनाओं में बदलाव का संकेत दे सकता है. दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी. कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें. आर्थिक दृष्टि से दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलना जरूरी होगा. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या संतुलित रखें.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल और लाभदायक रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी और लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे. हालांकि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि अनावश्यक बातों से विवाद हो सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जो लोग साझेदारी में काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है. किसी अच्छी सूचना से आपका मन प्रसन्न रहेगा और पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है. भाग्य का साथ मिलने से नए अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा. हालांकि आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें. भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेने का अवसर मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है और आय में वृद्धि के संकेत हैं.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धिमत्ता और कौशल का लाभ दिलाने वाला रहेगा. आप अपनी समझदारी से किसी कठिन काम को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे. भाग्य का साथ मिलने से नई योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है. मित्रों के साथ भागदौड़ अधिक हो सकती है. व्यापार करने वाले लोगों को प्रतिस्पर्धियों से चुनौती मिल सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर सफलता मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में संयम और समझदारी बनाए रखना होगा. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन खुशनुमा साबित हो सकता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-दशा माता व्रत कब है 13 या 14 मार्च? जानें पूजा विधि और धार्मिक महत्व