14 March 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 14 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है. इस दिन मूल उत्तराषाढ़ा और वरीयान योग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
14 March 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 14 मार्च का दिन शुभ और लाभदायक रह सकता है. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. आपको कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा. छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए जिम्मेदारी के साथ काम करें. किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें. प्रेम संबंधों के मामले में आज आप कोई अहम निर्णय ले सकते हैं, जिसका असर आपके रिश्ते पर आगे चलकर दिखाई दे सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है. कुछ पुरानी समस्याएं दोबारा सामने आ सकती हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी. आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. करियर के लिहाज से दिन अच्छा साबित हो सकता है. नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं या वर्तमान नौकरी में प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. परिवार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा और आपको कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए 14 मार्च का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. अचानक से लाभ के अवसर मिल सकते हैं और कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान की ओर से खुशी देने वाली खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. हालांकि कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरीहै. किसी से बहस या विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए गुस्से में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. काम के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रह सकती है. कुछ कार्यों को करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो नुकसान होने की आशंका है. अतिउत्साह में आकर कोई कदम उठाने से बचें. घर-परिवार में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. करियर के क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, विशेष रूप से सरकारी कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की संभावना भी बन सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहने वाला है. परिवार में आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में भी अच्छा तालमेल बना रहेगा और अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है. घर का वातावरण शांत और खुशहाल रहेगा. पुरानी समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है और प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर भी मिल सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें. पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा. काम के नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी. हालांकि भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें. आज किसी को धन उधार देने से भी बचना बेहतर रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है. काम-धंधे में कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे आज पूरे होने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. शाम के समय घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और व्यापार करने वालों की आय में वृद्धि हो सकती है. विदेश में पढ़ाई करने का सपना देखने वालों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं. सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ी उलझनों से भरा रह सकता है. आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, इसलिए लेन-देन करते समय सावधानी बरतें. सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें और जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है. परिवार के किसी सदस्य की ओर से खुशी देने वाली खबर मिल सकती है. आपको किसी पार्टी या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जहां पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी काम में अचानक रुकावट आ सकती है जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है. इसलिए धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं. जो धन लंबे समय से अटका हुआ था, वह वापस मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छा समाचार मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में उनका प्रभाव बढ़ेगा. पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा. किसी भी विवाद या बहस से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा. जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी डील मिल सकती है. शाम के समय आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी रह सकता है. नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं और नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं. सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी. लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें. कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक लाभ मिलने से आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. साथ ही धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कुछ कामों में सफलता न मिलने से मन में निराशा आ सकती है और मन विचलित रह सकता है. वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बनी रहेगी, लेकिन संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन फिट रहने के लिए योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी होगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाका!