‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाका!

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म को लेकर अभी से ऑडियंस में क्रेज दिखाई दे रहा है. टीजर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया है और गूगल पर भी फिल्म का टीजर ट्रेंड कर रहा है. फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं और इसे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं. यहां तक की न्यूट्रल ऑडियंस भी इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड है क्योंकि पूरा सेटअप भूल भुलैया जैसा लग रहा है. इसी के साथ चलिए यहां भूत बंगला के बजट से लेकर जान लेते हैं कि इसे सेफ़ ज़ोन में आने के लिए कितना कमाना होगा?

भूत बंगला’ टीजर देख फैन्स के दिलों में जागी उम्मीदें

भूत बंगला का टीजर देख फैन्स खूब पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है कि टीजर फ्रेश दिख रहा है. उम्मीद है इस बार अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर खूब चमकेंगे. कोई खह रहा है कि किंग ऑफ कॉमेडी की वापसी. वहीं एक ने लिखा है कि मजा आ गया टीजर देख के. भूल भुलैया वाइब. इस तरह अक्षय कुमार अपने पुराने तेवरों में लौटते नजर आ रहे हैं. 

कितना है ‘भूत बंगला’ का बजट
हालांकि अक्षय कुमार की भूल बंगला की लागत के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 120 करोड़ के बजट में बनाया गया है. जब से अक्षय कुमार प्रोड्यूसर बने हैं, उन्होंने फिल्म के लिए कोई बड़ी फीस नहीं ली है और प्रॉफिट में हिस्सा लेंगे. वहीं 200 या 300 करोड़ से ज़्यादा बजट वाली बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के उलट, इस फिल्म की कॉस्ट आराम से वसूल हो सकती है.

कब रिलीज हो रही फिल्म?

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता, वामिका गब्बी और दिवंगत एक्टर असरानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के टीजर में भी इन सितारों की झलक देखने को मिली और फैंस को ये सितारे काफी पसंद भी आए. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

इसे भी पढ़ें:-‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाका!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *