18 June 2025ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 18 जून आषाढ़ माह के कृष्णा पक्ष की सपत्मी तिथि और बुधवार का दिन है। इस दिन पूर्वभाद्रपद नक्षत्र और प्रिति योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।
18 June 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को थोड़ा संयम रखकर सुलझाने की आवश्यकता है। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण कुछ परेशान रहेंगे। आप बेवजह क्रोध करने से बचें। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करें। सरकारी कामों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचाना होगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों की कोई परेशानी दूर होगी। आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। हालांकि किसी काम को पूरा करने में आ रही कोई समस्या दूर होगी। किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों का कहीं फंसा हुआ धन उन्हें वापस मिल सकता है। आप अपने खानपान पर नियंत्रण रखें, आपको पेट संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहने वाला है। आपको किसी से उधार का लेन-देन करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। किसी काम में लापरवाही करने से बचें। अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सतर्क रहें, वो आपके कामों में भी विघ्न डाल सकते है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। बिजनेस की नई योजनाएं शुरू हो सकती है, जो आपको बेहतर लाभ देगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आपके कामों में आ रही समस्या दूर होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। सामाजिक कामों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचें। अपने पारिवारिक मामलो में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचें। बच्चों की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। राजनीति में कार्यरत लोगों के विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपकी किसी नए साथी से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके दिल में उथल-पुथल रहेगी। आप बेवजह खर्च करने से बचें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आज का दिन आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचें। आपको किसी काम में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा। दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचें।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपका कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मुद्दा सुलझ सकता है। आप अपने पेंडिंग कामों को भी पूरा करने के पूरी कोशिश करेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले आपको बेहतर लाभ देंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें, वरना समस्याएं बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा तालमेल बनाकर चलना होगा।
कुंभ राशि
आज आपके इनकम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। आपको वाणी पर थोड़ा संयम रखें, वरना आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती हैं। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी से बुलावा आ सकता है। आप घूमने-फिरने में अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपको अपने कामों पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, थोड़ी सी लापरवाही आपकी किसी पुरानी समस्या को बढ़ा सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।
इसे भी पढ़े:- CM योगी यूपी को देंगे औद्योगिक विकास की सौगात, GIDA में ₹1551 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)