29 May 2025 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक, 29 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। इस दिन आद्रा नक्षत्र और शूल योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है।
29 May 2025 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज का दिन आपके अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मिलना भी हो सकता हैं जो पुरानी यादों को भी ताजा कर देंगे। सभी से सहयोग प्राप्त होगा तथा मन खुश रहेगा।प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकते हैं। बेवजह तनाव रह सकता है। सिर में चोट लग सकती है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
वृष राशि
आज आपके घर पर किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता हैं। रिश्तेदारों का आना भी लगा रहेगा। शाम होते-होते कुछ ऐसा घटित होगा जो सभी को प्रसन्न कर देगा। किसी काम में जल्दबाजी करने से चोट लग सकती है। कुसंगति से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें।
मिथुन राशि
आज आपके रिश्तों में चल रही गलतफहमियां बढ़ सकती है। समय रहते उन्हें दूर दूर करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में सजगता रखने की बहुत आवश्यकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
कर्क राशि
आज आप सेहत के प्रति सावधान रहें, मौसमी बीमारियों के चपेट में आ सकते है। किसी बात को लकेर मन बेचैन रहेगा। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
सिंह राशि
आज का आपको कोई भी काम सोच समझकर करना होगा। आज आपका कोई मामला और ज्यादा उलझ सकता है। यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी हैं तो उसको हल्के में ना ले और डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर ले।यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने ववाला है। विद्यार्थियों को आज कुछ ऐसा प्राप्त होगा जिससे मन में खुशी का भाव रहेगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा तथा उनसे उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगी। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
तुला राशि
आज आपके भाग्य का साथ मिलेगा। आपके कामों में आ रही अड़चने दूर होंगी। करियर को लेकर एक साफ दृष्टिकोण बनेगा तथा मन भी पहले की अपेक्षा शांत रहेगा। यदि किसी के साथ वाद-विवाद चल रहा है तो वह भी दूर होगा। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें।
वृश्चिक राशि
व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ फल देने वाला होगा तथा उन्हें अपने ग्राहकों का साथ मिलेगा। आपके छवि में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें।
धनु राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। संगीत, कला और फैशन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे जो उनका करियर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताएंगे। माता-पिता आपको लेकर आशान्वित रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना हो सकता है।सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा।
कुंभ राशि
आज आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी, धन लाभ मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ कही बाहर जाने का प्लान बना सकते है, तथा उनका आपके प्रति विश्वास मजबूत होगा। सामाजित जीवन अच्छा रहने के संकेत है। कोई भी कार्य विवेक से करें, लाभ होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मां का स्वास्थ्य ढीला रह सकता हैं। विवाहित लोगों के पत्नी का स्वास्थ्य भी खराब होने की संभावना है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
इसे भी पढ़े:- RCB ने रचा इतिहास, जीत हासिल के बाद ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, मचाई खलबली
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है। Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता।)