Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

29 May 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 29 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन स्वाति नक्षत्र के साथ परिघ योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

29 May 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसरों से भरा रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कामों में गति आएगी और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। नया काम शुरू करने या किसी नई योजना पर आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल रहेगा. हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा. बेवजह की खरीदारी आपकी बचत को प्रभावित कर सकती है. परिवार में माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन शाम के समय गुस्से और शब्दों पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और उपलब्धियों से भरा रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके कार्यों की सराहना होगी. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और भविष्य में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं, खासकर पुराने कर्ज को कम करने में सफलता मिल सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, हालांकि वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन में नए विचार जन्म लेंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. धन संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. नौकरी और कारोबार में आपकी बुद्धिमानी और कार्यकुशलता लोगों को प्रभावित करेगी. अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि जरूरी कामों में जल्दबाजी से बचना होगा और हर निर्णय सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आय में वृद्धि होने के साथ-साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा. दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें. किसी पुराने उधार का पैसा वापस मिलने से राहत मिल सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मामलों में खुशी तो कुछ मामलों में चिंता लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा. आपकी समझदारी और कूटनीति से कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे वातावरण खुशनुमा रहेगा। मन की कोई इच्छा पूरी होने के संकेत भी मिल रहे हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है. घर या कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छी उपलब्धि मिल सकती है. संतान से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी बढ़ेगी और पुराने वादों को पूरा करना पड़ सकता है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी तथा कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और लाभदायक रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. व्यापार में नई डील या साझेदारी के लिए समय अनुकूल रहेगा. आय के एक से अधिक स्रोत बनने से मन प्रसन्न रहेगा. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है. स्वास्थ्य में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें. कुल मिलाकर दिन उत्साह और खुशियों से भरा रहेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन संयम और सतर्कता से काम लेने का रहेगा. नौकरी और व्यापार में व्यस्तता अधिक रह सकती है, लेकिन मेहनत का लाभ भी मिलेगा. किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार सफल हो सकता है. आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतना जरूरी होगा, वरना नुकसान हो सकता है. परिवार में किसी विषय को लेकर सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत पड़ेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। अजनबी लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें और विवादों से दूरी बनाए रखें. धैर्य से काम लेने पर स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है, लेकिन साथ ही कई अच्छे अवसर भी मिलेंगे. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से राहत महसूस होगी. व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा तथा जीवनसाथी के साथ तालमेल मजबूत होगा. घर में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता से भरा रहेगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और प्रमोशन के योग बन रहे हैं. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन को प्रसन्न करेगी. नया वाहन खरीदने का विचार आगे बढ़ सकता है. धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. मेहनत का पूरा लाभ मिलने से मन उत्साहित रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगति और उपलब्धियों से जुड़ा रहेगा. आर्थिक मामलों में आपके प्रयास सफल होंगे और धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. करियर में उन्नति के संकेत हैं तथा किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार में जीवनसाथी और पिता का सहयोग मिलेगा. आपकी समझदारी और सूझबूझ से कोई कठिन समस्या आसानी से हल हो सकती है. हालांकि विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत होगी. जल्दबाजी में किसी पर भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और दिन सकारात्मक बीतेगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है. करियर और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कानूनी मामलों में भी सफलता मिलने के संकेत है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. हालांकि किसी भी काम में जरूरत से ज्यादा उत्साह दिखाने से बचना होगा. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

इसे भी पढ़ें:-घर में नहीं टिकता पैसा, आजमाएं ये आसान उपाय, हमेशा भरा रहेगा बैंक बैलेंस!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *