Bhai Dooj 2026: भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक भाई दूज का पर्व इस साल 11 नवंबर 2026, बुधवार को मनाया जाएगा. इसे भाऊ बीज और भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है. इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक कर लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई आजीवन रक्षा का वचन देते हैं.
भाई दूज 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि 10 नवंबर दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 11 नवंबर दोपहर 03:53 बजे तक रहेगी.
तिलक का शुभ मुहूर्त: 11 नवंबर दोपहर 01:10 से 03:20 बजे तक
भाई दूज पूजा विधि
- सुबह तेल-उबटन लगाकर स्नान कर लें और देवताओं की पूजा करें.
- थाली में हल्दी, कुमकुम, अक्षत, दीया, मिठाई, कलावा और गोला रखें.
- शुभ मुहूर्त में भाई को चौकी पर बिठाएं, सिर पर रुमाल रखें.
- हल्दी, कुमकुम, अक्षत से तिलक लगाएं, कलावा बांधें और आरती उतारें.
- भाई को मिठाई खिलाएं, भाई बहन को उपहार दें.
- बहन अपने हाथ का बना पकवान जरूर खिलाए, बहुत शुभ माना जाता है.
भाई दूज क्यों मनाया जाता है?
पौराणिक कथा के अनुसार यमुना अपने भाई यमराज से मिलने का आग्रह करती थीं. कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमराज अचानक बहन के घर पहुंचे. यमुना ने तिलक, आरती कर पकवान खिलाए. प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि इस दिन जो भाई बहन से तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा. तभी से यह परंपरा शुरू हुई.
तिलक मंत्र
भ्रातस्तवाग्रजाताहं भुङ्क्ष्व भक्तमिदं शुभम्.
प्रीतये यमराजस्य यमुनायाश्च गुप्तये॥
इसे भी पढ़ेंं:-कैंसर की 137 दवाएं हुईं सस्ती, 50% से ज्यादा घटे दाम, 3540 करोड़ की होगी बचत