Cancer Medicine Price: देशभर के कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 137 जरूरी दवाओं की कीमत घटा दी गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने इन दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर ट्रेड मार्जिन तय कर दिया है. नई दरें सोमवार 9 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं. NPPA का यह फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन गठित एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश पर लिया गया है. कमेटी को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) के तहत बनाया गया था.
364 फॉर्मूलेशन पर असर, 85 कंपनियों ने जारी की नई लिस्ट
जानकारी के मुताबिक, इस फैसले के बाद 137 दवाओं के कुल 1,364 फॉर्मूलेशंस की कीमतें कम हुई हैं. 8 नवंबर 2026 तक 85 फार्मा कंपनियों ने 121 दवाओं की संशोधित MRP की जानकारी NPPA को दे दी है. अब मरीजों को दवा खरीदते वक्त पैकेट पर छपी नई MRP ही देखनी होगी.सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 679 ब्रांड्स की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है, जबकि कुछ दवाओं में अधिकतम 96.45 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है. इस कटौती से उपभोक्ताओं को हर साल करीब 3,540.38 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है.
नई कीमत कहां चेक करें?
दवा के पैकेट पर छपी संशोधित MRP देखें.
फार्मा सही दाम (Pharma Sahi Daam) मोबाइल ऐप पर कीमत वेरिफाई करें.
NPPA की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट देखें.
ज्यादा पैसे वसूले तो यहां करें शिकायत
अगर कोई दुकानदार तय कीमत से अधिक पैसे मांगता है, तो मरीज या परिजन शिकायत कर सकते हैं. फार्मा जन समाधान पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत, NPPA हेल्पलाइन 1800-111-255 पर कॉल करें.
इसे भी पढ़ें:-मानसून की असली शुरुआत अब पकड़ में आएगी, IIT मद्रास-गुवाहाटी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने खोजा नया तरीका