Mahashivratri 2024: इस साल महाशिवरात्रि पर बन रहा अद्भुत संयोग, शिव भक्तों को मिलेगी मनचाही सफलता

Mahashivratri 2024: फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है. ऐसे में इस 8 मार्च, दिन शुक्रवार महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार महाशिवरात्रि पर कई शुभ योग एक साथ बने हैं, जोकि बेहद ही शुभ फल देने वाला माना जा रहा है.

बता दें कि इस साल की महाशिवरात्रि सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे कई बेहद शुभ योग के बीच में मनाई जाएगी. सर्वार्थ सिद्धि योग में महाशिवरात्रि के महापर्व का होना भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा देने वाला माना जाता है. इस योग में महाशिवरात्रि का व्रत करने और पूजा करने से मनचाही सफलता प्राप्त होती है. ऐसे में आइए जानते है महाशिवरात्रि पर बनने वाले योगो बारे में…

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर शिव योग 

इस महाशिवरात्रि पर शिव योग का संयोग बन रहा है. बता दें कि शिव योग साधना, मंत्र, जप और तप के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. इस योग में महाशिवरात्रि का व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ तक आपकी प्रार्थना जल्‍द ही पहुंच जाती है.

Mahashivratri 2024: निशिता काल में सिद्धि योग 

महाशिवरात्रि पर निशीत काल की पूजा के दौरान सिद्धि योग भी रहने वाला है. इस काल में शिव साधना का संपूर्ण फल प्राप्त होता है. इस योग में महादेव की पूजा के लिए किए जाने वाले सभी उपाय काफी असरदार माने जाते हैं. इसके साथ ही इस योग में व्रत और पूजा पाठ करने से भगवान भोलेनाथ आपसे जल्‍द प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

इसे भी पढ़े:-

Maha Shivratri 2024: कब हैं इस साल की महाशिवरात्रि? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन करें ये उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी, मिलेगा भगवान भोलेनाथ का आर्शिवाद  

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन राशिनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, मिलेगा भरपूर लाभ

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन जन्‍मे जातकों का कैसा होता है स्‍वभाव

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *