Business: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 463.50 अंक या 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,558.25 और निफ्टी 146.30 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,368 पर था। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में कमजोरी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 404.20 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,220.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 165.20 अंक या 0.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,303.20 पर था।
आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, सन फार्मा और एशियन पेंट्स गेनर्स थे। टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाइटन, एलएंडटी, एसबीआई, इटरनल, एनटीपीसी, एचयूएल, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, बीईएल, बजाज फाइनेंस,पावर ग्रिड और एमएंडएम लूजर्स थे।
सूचकांकों में निफ्टी आईटी, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे। निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लाल निशान में थे।