CM योगी की माता का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज 20 नवंबर को 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली. पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है.