1 जून से महंगा हुआ कमर्शियल LPG,FTL सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए नए रेट

Cylinder Price hike: 1 जून से प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19-kg वाले कमर्शियल सिलेंडरों के रेट बढ़ा दिए हैं, जबकि घरेलू कुकिंग गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में, 19-kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़ाकर 3,113.50 रुपये कर दी गई है। कोलकाता में, इसका रेट 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये हो गया है। इतना ही नहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 5-kg वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों की कीमतें भी बढ़ाने का एलान कर दिया हैं

कितना महंगा हुआ सिलेंडर?
  • कमर्शियल सिलेंडर (19 kg): इसकी कीमतों में 42 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का नया रेट ₹3113.50 हो गया है।
  • FTL सिलेंडर (5 kg): इसके दाम में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में FTL सिलेंडर का नया दाम ₹821.50 पहुंच गया है।
मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव का असर

बता दें कि दिल्ली में एक बार फिर से कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का असर देखने को मिला है आम जनता पर महंगाई की मार लगातार पड़ रही है। बता दें कि इससे पहले डीजल-पेट्रोल से लेकर सीएनजी के दामों में भी कई बार बदलाव देखने को मिला है। कमर्शियल के अलावा FTL सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर आम लोगों पर पड़ेगा। इसका असर रोजमर्रा की सभी चीजों पर देखने को मिलेगा। बता दें कि मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *