Fintech: ‘दुनिया में बढ़ रहा भारतीय फिनटेक क्षेत्र का महत्व’, ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में बोले RBI गवर्नर

Global Fintech Festival 2023: भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2023 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक फिनटेक क्षेत्र, वर्तमान में लगभग 245 बिलियन अमेरिकी डॉलर का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करता है, जो वैश्विक वित्तीय सेवाओं के राजस्व का केवल 2% है। 2030 तक इस वार्षिक राजस्व के $1.5 ट्रिलियन तक पहुंचने का अनुमान है।

उन्‍होंने कहा कि  हम न केवल भारत में बल्कि कई अन्य देशों में फिनटेक क्षेत्र में एक बड़े परिवर्तन के कगार पर हैं। भारतीय फिनटेक उद्योग की ओर से वर्ष 2030 तक 200 अरब डॉलर का राजस्व सृजित करने का अनुमान है। इसका मतलब है कि 2030 तक, भारत का फिनटेक क्षेत्र संभावित रूप से वैश्विक फिनटेक उद्योग के कुल राजस्व में लगभग 13% का योगदान दे सकता है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ये अनुमान भारतीय फिनटेक क्षेत्र के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *