BRICS सम्मेलन से दुनिया को PM मोदी का संदेश, वर्ल्ड लीडर्स के सामने रखे 10 प्रस्ताव

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का औपचारिक आगाज शनिवार, 12 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ. ब्रिक्स समिट में वर्ल्ड लीडर्स को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि भारत के लिए मानवता प्रथम है. आपसी सहयोग हमारी प्राथमिकता है. 

PM मोदी में BRICS समिट में वर्ल्ड लीडर्स के सामने 10 प्रस्ताव रखे. साथ ही, UN सिक्योरिटी काउंसिल में सुधार को भी जरूरी बताया. प्रधानमंत्री मोदी बोले कि इस साल की BRICS समिट एक ऐतिहासिक पड़ाव है. हम BRICS की 20वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इंसानी जिंदगी में, 20 साल की उम्र परिपक्वता और जिम्मेदारी के एक नए दौर की शुरुआत होती है.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 20 सालों में ब्रिक्स ने दुनिया के मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है. अब अगले 20 सालों के लिए एक नया और महत्वाकांक्षी एजेंडा तैयार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत ब्रिक्स के अपने काम करने के तरीके से होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें:-रोज करें भुजंगासन, शरीर में बनी रहेगी ऊर्जा, जानें सही तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *