PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान इस समय पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. पहले उम्मीद थी कि होली के आसपास किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी, लेकिन त्योहार गुजरने के बाद भी अभी तक यह रकम जारी नहीं हुई है. ऐसे में किसानों की नजर अब सरकार की अगली घोषणा पर टिकी हुई है.
13 मार्च को 22वीं किस्त जारी होने की चर्चा?
- 13 मार्च 2026 के दिन पीएम नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार का दौरा करेंगे
- जहां एक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है
- इस कार्यक्रम से पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा सकते हैं
- ऐसे में चर्चा इस बात की भी होने लगी है कि इसी दिन यानी 13 मार्च को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं
- इसी कार्यक्रम से पीएम मोदी डीबीटी के माध्यम से योजना से जुड़े करोड़ों पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये हस्तांतरित कर सकते हैं
- हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
किसानों के बैंक खाते में कितने पैसे आएंगे?
- पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को इस बार 22वीं किस्त मिलनी है
- 22वीं किस्त के रूप में बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे
- इस योजना की हर किस्त में 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है
ऐसे चेक करें स्टेटस
अगर किसान किस्त आने से पहले अपनी जानकारी या भुगतान की स्थिति जांचना चाहते हैं, तो वे आसानी से ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए-
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
- यहां ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- इसके बाद मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करते ही पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाती है.
इसे भी पढ़ें:-भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्डकप फाइनल मुकाबला 8 मार्च को, जानिए कब और कहां देख सकेंगे लाइव