Tech Tips: गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और अब पारा आसमान छूने लगेगा. ऐसी गर्मी से बचाव के लिए AC ही एकमात्र सहारा बचता है. नया AC खरीदने से पहले और उसके इस्तेमाल के दौरान आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी जेब पर बिल्कुल भी एक्स्ट्रा असर नहीं पड़ेगा. चलिए आपको बताते हैं ऐसी पैसा वसूल टिप्स, जो आपके बिल को बहुत कम कर सकते हैं.
नया AC खरीदने के लिए मुख्य गाइड
AC की क्षमता (Ton/Capacity): छोटे कमरे (120 वर्ग फुट से कम) के लिए 1 टन, और मध्यम से बड़े कमरे (120-180 वर्ग फुट) के लिए 1.5 टन का AC लें.
बिजली की बचत (Star Rating): हमेशा 5-स्टार BEE रेटिंग वाला AC चुनें. यह 3-स्टार के मुकाबले 20-25% अधिक बिजली बचाता है.
इन्वर्टर AC (Inverter Technology): इनवर्टर कंप्रेसर वाले AC बिजली कम खाते हैं, शांत रहते हैं और तापमान को स्थिर रखते हैं.
कॉपर कंडेंसर (Copper Coil): हमेशा 100% कॉपर कंडेंसर वाला AC लें, क्योंकि यह अधिक टिकाऊ होता है और बेहतर कूलिंग देता है.
एसी का प्रकार (Split vs Window): अगर खिड़की नहीं है या शांत कमरे की जरूरत है तो स्प्लिट AC लें, अन्यथा विंडो AC कम खर्चीला विकल्प हो सकता है.
एयर फिल्टर और फीचर्स (Filter & Features): आज के समय में PM 2.5 या एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर वाले AC बेहतर हैं, जो हवा को साफ रखते हैं.
सर्विस नेटवर्क और वारंटी (Service & Warranty): ब्रांड का सर्विस नेटवर्क चेक करें और कंप्रेसर व कुल वारंटी अवधि की जांच करें.
इसे भी पढ़ें:-जनभवन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने किया लोकार्पण