जनभवन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने किया लोकार्पण

Lucknow: राजधानी लखनऊ स्थित जनभवन में सोमवार को आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन हुआ. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया. इस अवसर पर “हमारा जन भवन” नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण कदमों की झलक देखने को मिली, जिससे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रयासों को रेखांकित किया गया.

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ विद्यालय

नए भवन में विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. विद्यालय में आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के साथ-साथ स्पेस लैब और एआई रोबोटिक्स लैब की स्थापना की गई है, जिससे छात्र-छात्राएं नई तकनीकों और वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ सकें. यह पहल छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

नई बस की चाबी सौंपी गई

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य और चालक को जन भवन (Jan Bhavan) स्कूल की नई बस की चाबी भी सौंपी गई. इस पहल से छात्रों के आवागमन को और सुगम बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है, जिससे अधिक से अधिक बच्चे विद्यालय तक आसानी से पहुंच सकें.

आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी संसाधनों का समावेश समय की आवश्यकता है. उन्होंने विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आधुनिक विद्यालय न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाएंगे, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच शैक्षिक अंतर को भी कम करने में सहायक होंगे. सरकार का उद्देश्य है कि हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी रूप से सक्षम शिक्षा मिले, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें.

इसे भी पढ़ें:-होटल में सिर्फ सफेद रंग की‌ ही क्यों होती है चादर, लाल, नीली, हरी या पीली क्यों नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *