पूर्व सीएम स्‍व. कल्याण सिंह को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। अयोध्या मे भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के अग्रदूत, कुशल राजनेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्‍व. कल्याण सिंह को आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि बाबू जी कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक एवं उच्चकोटि मानक के स्वच्छ छवि के इमानदार राजनेता थे। उन्होने कहा कि जिस तरह से श्रीराम चंद्र जी के नाम के साथ हनुमान जी का नाम स्मरण मे आता है उसी प्रकार अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर के नाम और स्मरण के साथ पुर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का नाम अमर स्मरणीय हो गया है। गाजीपुर सदर विधायक डा संगीता बलवंत ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन के जननायक कल्याण सिंह जी विराट व्यक्तित्व के धनी थे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा की कल्याण सिंह जी उच्च आदर्शों के महान राजनितिज्ञ थे, जिन्होंने अपने मुख्यमंत्रीत्तव कार्यकाल मे भारतीय जनता पार्टी के कार्य,सिद्धांत एवं विचारों से जन जन को अवगत कराया। और भारतीय जनता पार्टी को ऊँचाई प्रदान की।

शोक सभा मे वक्ताओं ने कल्याण सिंह के मुख्यमंत्रीत्तव काल की सराहना करते हुए उनको कुशल प्रशासक बताया और अयोध्या मे श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उनके महत्वपूर्ण कार्यों से जोडा और उत्तर प्रदेश के इतिहास मे उस दौर का स्वर्णिम काल बताया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पूर्व सीएम स्‍व. कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। शोक सभा के समापन से पूर्व दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया। शोक सभा मे श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालो मे पूर्व मंत्री रामतेज पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनन्दन सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री लाल जी गौड़, ओम प्रकाश गुप्ता, नरेंद्र सिंह, विनोद अग्रवाल, व्यास मुनि राय, बालकृष्ण त्रिवेदी, रामनरेश कुशवाहा, जितेंद्र नाथ पांडेय, ओम प्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश राम, विपिन सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अखिलेश राय, रुद्रा पांडेय, हरेंदर यादव, सुरेश बिंद, मनोज बिंद, विनीत शर्मा, सुमित तिवारी, पूनम मौर्या, शीला सोनकर, माया सिंह, कंचन गिरी, किरण सिंह, राकेश यादव, हरिओम सिंह, विरेन्द्र चौहान, अजीत सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्तागणों ने श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *