करेंसी नोट प्रेस में निकली कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

CNP Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका है. सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के तहत करेंसी नोट प्रेस नासिकने में 534 पदों पर भर्ती निकली है. जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में वैकेंसी है. करेंसी नोट प्रेस की कुल 534 भर्ती में जूनियर टेक्नीशियन से लेकर सुपरवाइजर और ऑफिस से जुड़ी कई पोस्ट शामिल हैं.  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू हो चुकी है.

शैक्षिक योग्यता

योग्यता की बात करें तो इसमें 10वीं, 12वीं, ITI और ग्रेजुएशन तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले अपने पोस्ट के अनुसार योग्यता जरूर चेक कर लें.

आयु सीमा

उम्र सीमा भी पद के हिसाब से तय की गई है. जूनियर टेक्नीशियन के लिए 18 से 25 साल, असिस्टेंट पदों के लिए 18 से 28 साल और सुपरवाइजर या ऑफिसर लेवल के लिए 18 से 30 साल तक की उम्र रखी गई है. आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

भर्ती के आवेदन फीस

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस लगभग 600 से 1000 रुपये के बीच रखी गई है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट या कम फीस देनी होगी.

बंपर सैलरी
  • -जूनियर टेक्नीशियन को करीब 18000 रुपये से 67000 रुपये तक.
  • -ऑफिस असिस्टेंट को 21000 रुपये से 77000 रुपये तक.
  • -सुपरवाइजर को 27000 रुपये  से 95000 रुपये तक.
  • -ऑफिसर लेवल की पोस्ट पर सैलरी 1 लाख रुपये तक जा सकती है.
कैसे करें आवेदन
  • -सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com⁠ पर जाए.
  • -Careers सेक्शन में Recruitment 2026 पर क्लिक करें.
  • -Apply Online के जरिए फॉर्म फिल करें.
  • -फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • -फीस जमा करें और सबमिट करके प्रिंट लें लें.

इसे भी पढ़ें:-दुनिया में कब और कैसे हुई लोकतंत्र की शुरुआत, यहाँ देखें विस्तृत इतिहास 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *