विधि-विधान-वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Uttarakhand: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8 बजे पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. बाबा केदारनाथ के दरबार को 51 कुंतल फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है. प्रकृति ने भी बर्फबारी के जरिए बाबा का अद्भुत श्वेत शृंगार किया है. कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस शुभ घड़ी का साक्षी बनने के लिए केदार घाटी पहुंच चुके हैं.

हर हर महादेव के जयकारों से खुला कपाट

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि विधान मंत्रोच्चारण और बम बम भोले- हर हर महादेव के जयकारों की गूंज के साथ खुल गए हैं. कपाट खुलने पर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा अर्चना की गई. कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की दर्शन किए और पूजा अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया! सीएम धामी ने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया गया है और श्रद्धालु सुगम सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धालुओं को बधाई

पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ हम सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. केदारनाथ धाम और चारधाम की यह यात्रा हमारी आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का दिव्य उत्सव है. इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन भी होते हैं. इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ उत्सव पर, उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए मैंने एक पत्र के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. मेरी कामना है कि बाबा केदार सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपकी यात्राओं को शुभ करें. हर-हर महादेव!

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं को दी बधाई

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने एक्स पर कहा कि श्री केदारनाथ धाम के पवित्र कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देवों के देव, भगवान भोलेनाथ की कृपा हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति लेकर आए—यही मेरी मंगल कामना है. हर हर महादेव!”

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने के भाव स्थिर, चांदी के बदले दाम, जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *