Health Tips: लहसुन का सेवन खत्म करेगा हार्ट अटैक का खतरा, शुगर भी होगा कंट्रोल

How to Control High Cholesterol and Blood Sugar: जब धमनियों में हाई कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है तो हार्ट से संबधित समस्‍याओं को बढ़ाने लगता है ऐसे में हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। आज के भागदौड़ से भरे जीवन में किसी पास समय ही नहीं है कि वो अपने सेहत का ध्‍यान रखे और ऐसे में ही खराब लाइफस्‍टाइल होने के कारण शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल हो जाता है। जब हाई कोलेस्ट्रॉल धमनियों में चिपकने लगता है तो खून के प्रवाह को कम कर देता है। इसलिए यह जीवन को ही जोखिम में डाल सकता है। ऐसे में यदि आप लहसुन का सही तरीके से सेवन करते है तो काफी हद तक बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए लहसुन को कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए जानते है कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए इसके सही तरीको के बारे में…

खाली पेट करें कच्चे लहसुन का सेवन – कच्चे लहसुन की कलियों का सेवन करना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। वहीं सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर दोनों को कम किया जा सकता है। माना जाता है कि लहसुन में पाए जाने वाला एलिसीन कंपाउंड कोलेस्ट्रॉल को कम कर खून को पतला करता है। जब लहसुन पक जाता है तो इसमें एलिसीन गायब हो जाता है, इसलिए कच्चे लहसुन का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है।

लहसुन की चाय – कुछ लोगों को लहसुन का सुगंध बेहद ही पसंद है ऐसे में आप लहसुन के  कच्ची कलियों को चाय में मिलाकर पी सकते हैं। इसमें आप दालचीनी का पाउडर भी मिला सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें लेमन जूस और शहद भी मिलाएं। लेकिन ध्‍यान रहे कि इसमें चायपत्ती न डाले। इन सब चीजों को मिलाकर चाय बनाएं और इसे पीएं। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ ही इम्यून को बूस्ट करेगी।

लहसुन और शहद – इसे बनाने के लिए पहले लहसुन की कलियों को बारीक काट लें और इसमें शहद मिला दें। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर इसे धीरे-धीरे चबाएं और निगल जाएं। अगर टेस्ट बहुत तीखा लगे तो इसमें थोड़ा गर्म पानी मिला दें। इसका सुबह-सुबह सेवन करें आप इसके फायदें जल्‍द ही महसूस करने लगेंगे।

रोस्टेट लहसुन – जब आप लहसुन को भून देंगे तो यह हल्का लाल हो जाएगा। इसका टेस्ट थोड़ा मीठा हो जाएगा। लहसुन को छिलका समेत तब तक भूनते रहे जब तक कि यह गोल्डन कलर का न हो जाएं। इसके बाद ठंडा कर इसका छिल्का उतार लें और इसे चटनी के साथ खाएं। इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा, साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर समेत कई फायदे मिलेंगे।

लहसुन के तेल – अगर आपको कच्चा लहसुन पसंद नहीं है तो लहसुन के तेल का सेवन करें। इसे आप कूकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन का तेल खुद भी बना सकते हैं। इसके लिए लहसुन को छिल लें और उसे क्रश कर उसमें से तेल निकाल लें। इसे कूकिंग ऑयल के साथ मिला दे और इसका जैसे आप चाहें, इस्तेमाल करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *