Hartalika Teej: जानें कब है हरतालिका तीज? किस मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा भगवान शिव और मां पार्वती का आर्शीवाद

Hartalika Teej 2023: हिंदू पंचाग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। आपको बता दें कि हरतालिका तीज का व्रत हरियाली तीज से एक माह बाद पड़ता है। कहा जाता है कि हरतालिका तीज कठिन व्रतों में से एक है। इस​ दिन भारतीय महिलाएं निर्जला व्रत रखकर माता र्पावती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। वहीं पूजा के दौरान हरतालिका तीज व्रत कथा भी सुनती हैं। इसी क्रम में आपको बता दें कि इस साल हरतालिका तीज पर रवि योग और इंद्र योग बन रहे हैं। साथ ही चित्रा और स्वाती नक्षत्र भी इस दिन होगा। ऐसे में चलिए जानते है कि हरितालिका तीज का व्रत किस दिन और रखा जाएगा? और इस दिन पूजा का मुहूर्त क्या है?

किस दिन है हरतालिका तीज?

हिंदू पंचाग के मुताबिक, हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है जो कि इस साल 17 सितंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू होकर 18 सितंबर सोमवार को दोपहर 12:39 मिनट पर समाप्‍त होगा। ऐसे में हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जाएगी।

क्‍या है हरतालिका तीज के पूजा का शुभ मुहूर्त?
आपको बता दें कि 18 सिंतबर को हरतालिका तीज की पूजा के लिए 3 शुभ मुहूर्त हैं। सुबह में हरतालिका तीज पूजा का मुहूर्त 06:07 मिनट से 08:34 मिनट तक है।  उसके बाद दूसरा मुहूर्त 09:11 मिनट से सुबह 10:43 मिनट तक है। उसके बाद हरतालिका तीज पूजा का तीसरा मुहूर्त दोपहर 03:19 मिनट से शाम 07:51 मिनट तक है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आप अपनी सुविधानुसार हरतालिका तीज की पूजा कर सकती हैं। कई स्थानों पर दोपहर बाद माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन का शुभ मुहूर्त या अभिजित मुहूर्त सुबह 11:51 मिनट से दोपहर 12 :40 मिनट तक है।

क्‍या है हरतालिका तीज का महत्व?
हमारे सनातन धर्म में हरतालिका तीज का संबंध माता पार्वती बताया गया है। कहा जाता है कि उनके पिता उनका विवाह भगवान विष्णु से कराना चाहते थे। लेकिन वह भगवान शिव को पति स्वरूप में पाना चाहती थीं। तब उनकी सहेलियों ने उनका अपहरण कर उनको घने जंगल में छिपा दिया। वहां माता पार्वती ने अपने कठोर तप से भगवान शिव को प्रसन्न किया, जिसके फलस्वरूप उनका विवाह हुआ।

यही कारण है कि युवतियां मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज व्रत रखती हैं। इसके अलावा सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य, संतान और पति की लंबी आयु की कामना से हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *