Benefits of Red Banana: लाल केला का सेवन बेहद फायदेमंद, बीमारियों को रखे कोसो दूर

Health Tips:  केला खाना अधिक्‍तर लोगों को पंसद होता है। केला एक ऐसा फल है जिसका कच्‍चा या पका हुआ दोनों तरह से सेवन फायदेमंद होता है। खास बात तो इसमें यह होती है कि इसमें कीड़े नही लगते। केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वैसे तो आपने पीला केला खाया ही होगा लेकिन क्‍या आपने कभी लाल केले का सेवन किया है? जी हां. इस लाल केले को रेड डक्का  के नाम से भी जाना जाता है। इस केले में पीले केले की तुलना में पोषक तत्व अधिक पाए जाते हैं। इस केले का केवल छिलका लाल होता है, जबकि अंदर का गूदा सामान्य केले की तरह ही होता है। यह स्वाद में भी बेहद ही मीठा होता है। साथ ही डायबिटीज के मरीज भी इस केले का सेवन कर सकते है। तो चलिए जानते है इस लाल केले के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में….

डायबिटीज के लिए फायदेमंद –  लाल केले का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता हैं। इसके रोजाना सेवन से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं,  इसको खाने से ब्लड शुगर लेवल से अचानक स्पाइक की मात्रा कम हो जाती है। लाल केले में ग्लाइसेमिक की प्रतिक्रिया कम होती है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में – लाल केला ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी बेहद ही कारगर होता है। इसमें पोटैशियम की  भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो ब्लड प्रेशर और हृदय रोग के खतरे को कम करता है।

आंखों के लिए लाभकारी –  लाल केले में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक तत्व पाए जाते हैं। जो आंखों की रोशनी को बढ़ानें में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें बीटा-कैरोटेनॉइड और विटामिन-ए की अधिकता होती है। जिससे आंखों की रोशनी को बढ़ावा मिलता है।

इम्यूनिटी बूस्‍ट करनें में –  लाल केला में विटामिन सी और विटामिन बी काफी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करता है। इसके अलावा विटामिन बी6 शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को सुरक्षा प्रदान करता है। इन सभी पोषक तत्वों के होने से शरीर में एंटीबॉडी स्ट्रॉन्ग होती है। जिसके चलते शरीर में रोगों से लड़ने में शक्ति मिलती है।

हड्डियों को करे मजबूत –  लाल केले का नियमित सेवन से हड्डियों को  मजबूती मिलती है। लाल केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो किडनी में पथरी बनने से भी रोकता है। लाल केला कार्बोहाइड्रेट का भी काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा काफी देर रहती है।

कैंसर का खतरा कम करनें में – लाल केले का सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी और दिल से संबंधी बीमारी का ख़तरा भी कम करता है। इसमे लाइकोपीन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट फाइटोकेमिकल होता है, जो इसे लाल रंग देता है।  लाइकोपीन वाली चीजें खाने से प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *