1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, चेक करें लिस्ट

Train Cancelled: अगर आप भी रोजाना काम पर जाने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. कई बार रेलवे को किसी कारणवश रोजाना चलने वाली ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ता है. ऐसे में जो रोज ट्रेन से यात्रा करते हैं उन्हें इन बदलाव के बारे में पता होना चाहिए.

 फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के रीडिवलपमेंट काम का असर दिल्ली के यात्रियों पर पड़ने वाला है. स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक दिल्ली से पलवल और शकूरबस्ती से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. इससे रोजाना दिल्ली फरीदाबाद-पलवल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रद्द होने वाली ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की गई है. यात्री यात्रा करने से पहले सारी ट्रेनों की लिस्ट जरूर पढ़ लें.

1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ये ट्रेनें रद्द

  • ट्रेन नंबर 64057 पलवल-गाजियाबाद
  • ट्रेन नंबर 64052 गाजियाबाद-पलवल
  • ट्रेन नंबर 64076 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू
  • ट्रेन नंबर 64078 नई दिल्ली-पलवल
  • ट्रेन नंबर 64071 बल्लभगढ़-शाहदरा
  • ट्रेन नंबर 64013 पलवल-शाहदरा
  • ट्रेन नंबर 64908 शाहदरा-बल्लभगढ़
  • ट्रेन नंबर 64015 पलवल-शाहदरा
  • ट्रेन नंबर 64012 शाहदरा-पलवल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *