TMC सांसद नदीमुल हक के 8 ठिकानों पर ED की छापामारी, संदिग्ध फंडिंग का आरोप

West bangal: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने रांची, दिल्ली और कोलकाता में एक साथ 8 ठिकानों पर छापेमारी की है.

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रकाशन/प्रसार से जुड़े आरोपों से संबंधित है. इसमें गैर-कानूनी लेन-देन, बिना हिसाब-किताब वाले नकद लेन-देन और संदिग्ध स्रोतों से फंडिंग के आरोप भी शामिल हैं.

हालांकि, इस तलाशी अभियान और जब्ती को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. केंद्रीय बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच सभी ठिकानों पर जांच की प्रक्रिया तेजी से चल रही है.

इसे भी पढ़ें:-कानपुर में गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबने से चार की मौत, एक घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *