Lucknow News: CBI दफ्तर में एएसआई पर तीर से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow : हजरतगंज स्थित सीबीआई दफ्तर में बिहार के मुंगेर निवासी दिनेश मुर्मू सुरक्षा ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई वीरेंद्र सिंह को सीने पर तीर मारकर घायल कर दिया। वर्तमान समय में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान केस दर्ज कर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जाच के मुताबिक मानसिक स्थिति सामान्य नहीं

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि लखनऊ पुलिस लाइन में एएसआई वीरेंद्र सिंह और सीबीआई दफ्तर की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। वहीं दिनेश झोला लेकर दफ्तर पहुंचा और गेट के किनारे बैठ गया। एएसआई ने दफ्तर आने का कारण पूछा तो उसने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया। बाहर जाने के लिए कहा तो दिनेश भड़क उठा और कुछ कदम चलने के बाद झोले से तीर धनुष निकाल कर एएसआई पर हमला कर दिया। पुलिस के जांच के मुताबिक, उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। दिनेश पूर्व में रेलवे में गैंगमैन था।

दिनेश डेढ़ माह पहले भी पहुंचा था सीबीआई दफ्तर

इस दौरान एसीपी विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह सीबीआई दफ्तर पहुंचे। आदेश के अनुसार पुलिस आरोपी को थाने ले गई है। उसके पास से धनुष और छह तीर बरामद किए हैं। जांच के दौरान उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। जानकारी के मुताबिक, दिनेश डेढ़ माह पहले भी सीबीआई दफ्तर आया था, लेकिन तब उसे वापस भेज दिया गया था। हालांकि, उसने दोबारा दफ्तर क्यों आने की कोशिश की, इसका स्पष्ट जवाब वह नहीं दे पा रहा है।

पूछताछ के दौरान बताया घर पर खुद बनाया था धनुष

जांच के अनुसार, एसीपी हजरतगंज ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद तीर की लंबाई दो फीट है। उसमें लगे फल की लंबाई करीब तीन से चार इंच की है। पूछताछ करने के बाद आरोपी दिनेश ने बताया कि उसने घर पर ही धनुष व तीर बनाया था। वह ट्रेन से बिहार से लखनऊ आया था। दिनेश ने एएसआई वीरेंद्र सिंह को चार फीट दूर से तीर मारा था।

एएसआई की हालत में सुधार

दिनेश ने बताया कि उसने एएसआई वीरेंद्र सिंह को चार फीट दूर से तीर मारा था। अगर यही दूरी और होती तो तीर का फोर्स अधिक होता और एएसआई को गंभीर चोट लगती। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि वीरेंद्र सिंह के सीने में पांच सेमी का घाव था। बाण का घाव सीने के अंदर तक नहीं पहुंचा था। इलाज के बाद एएसआई की हालत में सुधार है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की निगरानी में जुटी है।

इसे भी पढ़ें :- UP News: भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया संदिग्ध, एसएसबी ने जताई पाकिस्‍तानी घुसपैठियां होने की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *